चलकरी में मनायी गयी रामभक्त केवट की जयंती
चलकरी में मनायी गयी रामभक्त केवट की जयंती
बेरमो. चलकरी में रामभक्त केवट की जयंती बुधवार को मनायी गयी. लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. विस्थापित नेता काशीनाथ केवट ने कहा कि भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण से उनकी भेंट उनके वनवास के दौरान होती है. उन्होंने तीनों को अपनी नाव से नदी पार कराया था. आगे कहा कि केवट जाति देश की मूल एवं प्राचीनतम जातियों में से एक है. स्वतंत्रता आंदोलन में भी इस जाति के शूरवीरों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था और शहादत दी. लेकिन आज इस जाति के समक्ष अस्तित्व की रक्षा का सवाल उठ खड़ा हुआ है. केवट जाति को आदिवासी का दर्जा मिलना चाहिए. कार्यक्रम की अध्यक्षता चुनिलाल केवट और संचालन भूषण केवट ने किया. मौके पर सुखदेव केवट, रामप्रसाद केवट, भोला केवट, मधु केवट, नारायण केवट, चुरामन केवट, वीरेंद्र आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए