गोमिया में बिरसा सेना ने निकाली न्याय यात्रा

Updated:
विज्ञापन

गोमिया में बिरसा सेना ने निकाली न्याय यात्रा

विज्ञापन

गोमिया. दो माह पूर्व पेटरवार थाना क्षेत्र में एक आदिवासी बच्ची की हत्या के मामले में दोषियों को पकड़ने और कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर गोमिया में बिरसा सेना की ओर से शनिवार की शाम को न्याय यात्रा निकाली गयी. आइइएल फुटबॉल ग्राउंड से निकली न्याय यात्रा बैंक मोड़ होते हुए पोस्ट ऑफिस मोड़ तक पहुंची. बिरसा सेना के जिलाध्यक्ष रविशन मांझी ने कहा कि पुलिस अभी तक हत्यारों को पकड़ने में विफल साबित हुई है. जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बिरसा सेना द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. मौके पर जिला महासचिव मोतीलाल मांझी, वार्ड सदस्य राजकुमारी देवी, शिवचंद मुर्मू, सुनीता, पूनम आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola