हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेलनगर में शनिवार की सुबह हुए सङक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी है. मृतक की पहचान देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिझोरी गांव निवासी जीतराम मरांडी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेलनगर में शनिवार की सुबह हुए सङक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी है. मृतक की पहचान देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिझोरी गांव निवासी जीतराम मरांडी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

घटना के बाद बताया जाता है कि जीतराम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस में एक किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता था. शनिवार की सुबह वह अपने चाचा जो कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहोडीह में रहते हैं, उन्हें छोड़ने के लिए बाइक से गया हुआ था.

चाचा को घर पहुंचाने के बाद वह वापस अपने कमरे की ओर लौट रहा था इसी दौरान पटेलनगर चौक के समीप एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि जीतन की मौके पर ही मौत हो गयी.

घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गये. हालांकि, इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola