रांची में वर्ष 2015-16 के लिए मिला सम्मान
BREAKING NEWS
रंजू सिंह को मिला झारखंड सांस्कृतिक सम्मान
रांची में वर्ष 2015-16 के लिए मिला सम्मान मंत्री अमर कुमार बाउरी ने किया सम्मानित बोकारो : बोकारो की लोकप्रिय गायिका रंजू सिंह को रांची में झारखंड सांस्कृतिक सम्मान से सम्मानित किया गया. राज्य के भू एवं राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने सोमवार को रांची के आड्रे सभागार में वर्ष 2015-16 में लोकगीत गायकी […]
मंत्री अमर कुमार बाउरी ने किया सम्मानित
बोकारो : बोकारो की लोकप्रिय गायिका रंजू सिंह को रांची में झारखंड सांस्कृतिक सम्मान से सम्मानित किया गया. राज्य के भू एवं राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने सोमवार को रांची के आड्रे सभागार में वर्ष 2015-16 में लोकगीत गायकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रंजू को सम्मानित किया.
श्रीमती सिंह को पुरस्कार स्वरूप सम्मान पत्र, शॉल व 20 हजार नकद राशि प्रदान की गयी. श्रीमती सिंह के पति पूर्णेंदु सिंह दवा व्यवसायी हैं. श्रीमती सिंह का लगभग आधा दर्जन ऑडियो कैसेट बाजार में आ चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement