ऑनलाइन म्यूटेशन की समीक्षा
बोकारो : 15 अगस्त से चास व चंदनकियारी अंचल में भी ऑनलाइन म्यूटेशन की व्यवस्था लागू हो जायेगी. मंगलवार को अपर समाहर्ता जुगनू मिंज ने सोमवार को जिले के चार अंचल में शुरू हुए ऑनलाइन म्यूटेशन की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि जिले के चार अंचल में ऑनलाइन म्यूटेशन का कार्य शुरू हो गया है. […]
बोकारो : 15 अगस्त से चास व चंदनकियारी अंचल में भी ऑनलाइन म्यूटेशन की व्यवस्था लागू हो जायेगी. मंगलवार को अपर समाहर्ता जुगनू मिंज ने सोमवार को जिले के चार अंचल में शुरू हुए ऑनलाइन म्यूटेशन की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि जिले के चार अंचल में ऑनलाइन म्यूटेशन का कार्य शुरू हो गया है. इसमें कहीं कोई परेशानी आदि होने पर उसकी जानकारी दें.
इसके अलावा चास व चंदनकियारी में भी नये सर्वे सेटलमेंट का कार्य तेजी से चल रहा है. उसके बाद 15 अगस्त को दोनों अंचलों में ऑनलाइन म्यूटेशन का कार्य प्रारंभ करने की दिशा में कार्रवाई की जायेगी. समीक्षात्मक बैठक में विभिन्न अंचल के सीओ आदि उपस्थित थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement