21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सामाजिक कार्यकर्ताओं का कार्य सराहनीय : समरेश

26 बोक 34 – नप उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक ने किया कंबल वितरण चास. नगर परिषद उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद खान की ओर से शुक्रवार को सुलतान नगर चास में कंबल वितरण किया गया. उद्घाटन पूर्व विधायक समरेश सिंह ने किया. इस दौरान 250 लाभुकों के बीच कंबल बांटा गया. पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा […]

26 बोक 34 – नप उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक ने किया कंबल वितरण चास. नगर परिषद उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद खान की ओर से शुक्रवार को सुलतान नगर चास में कंबल वितरण किया गया. उद्घाटन पूर्व विधायक समरेश सिंह ने किया. इस दौरान 250 लाभुकों के बीच कंबल बांटा गया. पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा : ठंड में गरीबों को सरकार की ओर से कंबल नहीं दिया जा रहा है. लेकिन इस ठंड में सामाजिक कार्यकर्ता को आगे आकर सराहनीय काम किया है. मौके पर मनोज राय, जुबिल अहमद, जितेंद्र रजक, टीए खान, रेशमा खान, शकील खान, रशीद खान, साजन अंसारी, रियाज, मुस्तफा अंसारी आदि मौजूद थे.चास नप बांटेगा तीन हजार कंबल : चास नप की ओर से तीन हजार कंबल बांटा जायेगा. सभी पार्षदों को 80-80 कंबल दिया जायेगा. साथ ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की देख रेख में दो-दो सौ पीस कंबल वितरण किया जायेगा. चास नगर परिषद कार्यालय की ओर से सफाई मजदूरों व अन्य के बीच 300 कंबल वितरण किया जायेगा. चास प्रखंड क्षेत्र में बंटेगा 56 सौ कंबल : चास बीडीओ बिजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 56 सौ कंबल का वितरण किया जायेगा. पंचायतवार 95 कंबल उपलब्ध करा दिया गया है. सभी को शीघ्र वितरण करने का निर्देश दिया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें