BOKARO NEWS : बेरमो तथा गोमिया सीट के लिए 19 ने खरीदा नामांकन पत्र

Updated:
विज्ञापन

BOKARO NEWS : बेरमो विधानसभा के लिए 11 और गोमिया विधानसभा सीट के लिए आठ प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन पत्र खरीदा.

विज्ञापन

तेनुघाट. बेरमो विधानसभा के लिए 11 और गोमिया विधानसभा सीट के लिए आठ प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन पत्र खरीदा. गोमिया विधानसभा सीट के लिए आजसू प्रत्याशी लंबोदर महतो, झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद, बीएपी के रविशन मांझी, पीपीआइ (डी) के मनोज कुमार महतो, जेबीकेएसएस के मदन कुमार साव, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अजय कुमार, निर्दलीय इफ्तेखार महमूद व सुनीता देवी ने तथा बेरमो विधानसभा सीट के लिए बीजेपी के रवींद्र कुमार पांडेय, कांग्रेस के कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह, संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के ललित नारायण, पीपीआइ (डी) के भरत महतो, लखित अधिकार पार्टी के मोहन लाल साव, बाली राजा पार्टी की गुड़िया कुमारी, निर्दलीय मंतोष सोरेन, घनश्याम मिश्रा, नरेश कुमार गोराई, रूपलाल ठाकुर व आदित्य कुमार महतो ने नामांकन पत्र खरीदा. यह जानकारी अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी मुमताज अंसारी और अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola