फ्रांस की कंपनी ने कहलगांव से शुरू किया बिजली का प्रीपेड मीटर लगाना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2020 1:46 AM
भागलपुर : जिले में बिजली का प्रीपेड मीटर लगना शुरू हो गया है. शुरुआत कहलगांव से हुई है. फ्रांस की इडीएफ एनर्जी ग्रुप नाम की कंपनी मीटर लगा रही है. अभी तक दर्जन भर उपभोक्ताओं के घर प्रीपेड मीटर लगा दिया गया है. कंपनी ने मीटर लगाने के लिए 20 कर्मियों की टीम बनायी है. […]
भागलपुर : जिले में बिजली का प्रीपेड मीटर लगना शुरू हो गया है. शुरुआत कहलगांव से हुई है. फ्रांस की इडीएफ एनर्जी ग्रुप नाम की कंपनी मीटर लगा रही है. अभी तक दर्जन भर उपभोक्ताओं के घर प्रीपेड मीटर लगा दिया गया है. कंपनी ने मीटर लगाने के लिए 20 कर्मियों की टीम बनायी है.
तिलकामांझी व नाथनगर विद्युत सब डिवीजन क्षेत्र में 22 हजार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन का सर्वे का काम लगभग पूरा कर लिया गया है. जल्द ही मीटर लगना शुरू होगा. अधिकारियों के अनुसार कहलगांव में सर्वे का काम पूरा हो गया और कंज्यूमर की संख्या पांच हजार है. इस कारण प्रीपेड मीटर लगाने का काम कहलगांव से शुरू किया गया है. एक हजार प्रीपेड मीटर बिजली विभाग के भागलपुर सेंट्रल स्टोर में पहले ही आ चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










