बोकारो से बिहार जा रहा विदेशी शराब लदा ट्रक चंद्रपुरा में जब्त, रांची के चालक समेत दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बेरमो : बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल स्थित चंद्रपुरा में विदेशी शराब लदा एक ट्रक जब्त किया गया है. थाना क्षेत्र के मकोली चेक पोस्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) ने जांच के दौरान विदेशी शराब लदा एक ट्रक जब्त किया. ट्रक चालक व उपचालक को हिरासत में लेकर पुलिस दोनों से पूछताछ कर […]

विज्ञापन

बेरमो : बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल स्थित चंद्रपुरा में विदेशी शराब लदा एक ट्रक जब्त किया गया है. थाना क्षेत्र के मकोली चेक पोस्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) ने जांच के दौरान विदेशी शराब लदा एक ट्रक जब्त किया. ट्रक चालक व उपचालक को हिरासत में लेकर पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें : झारखंड : बोकारो के पेटरवार में पिता ने अपनी ही दो बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी

जब्त किये गये ट्रक में लगभग 200 पेटी विदेशी शराब लोड है. इसे बोकारो के बालीडीह से लोड करके बिहार ले जाया जा रहा था. शराब की तस्करी छपरा के रहने वाले दिनेश सिंह की देखरेख में होती है. रांची से चालक व उपचालक को बोलेरो में लाकर बालीडीह छोड़ा गया. यहां से शराब लोड करके ट्रक को बिहार ले जाया जा रहा था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola