हादसा में पेटरवार-कसमार के दो युवक घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पीरटांड़ : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कावेरी होटल के पास खड़ी एक ऑल्टो कार में बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गये. पीरटांड़ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घायलों में जयराम मुर्मू व धर्मेंद्र मांझी शामिल हैं. जयराम बोकारो के […]
विज्ञापन
पीरटांड़ : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कावेरी होटल के पास खड़ी एक ऑल्टो कार में बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गये. पीरटांड़ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घायलों में जयराम मुर्मू व धर्मेंद्र मांझी शामिल हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
जयराम बोकारो के कसमार व धर्मेंद्र पेटरवार का रहने वाला है. दोनों इसी थाना क्षेत्र के चिलगा अपने रिश्तेदार के यहां आये थे. यहां से डुमरी की ओर जा रहे थे कि इसी क्रम में होटल के पास खड़ी कार में टक्कर मार दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सीएचसी भेजा. पीरटांड़ पुलिस भी पहुंची और मामले की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन