राशन कार्ड सरेंडर नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

बोकारो : वंचित तबके लिए जारी राशन कार्ड बनवाकर योजनाओं का लाभ लेने वाले संपन्न लोगों का राशन कार्ड रद्द होगा. उन पर फूड सिक्यूरिटी एक्ट के तहत होगी कार्रवाई. उस राशन कार्ड के आधार पर यदि आयुष्मान कार्ड बना है, तो वह भी निरस्त कर दिया जायेगा. उपायुक्त मुकेश कुमार ने शुक्रवार को कहा […]
बोकारो : वंचित तबके लिए जारी राशन कार्ड बनवाकर योजनाओं का लाभ लेने वाले संपन्न लोगों का राशन कार्ड रद्द होगा. उन पर फूड सिक्यूरिटी एक्ट के तहत होगी कार्रवाई. उस राशन कार्ड के आधार पर यदि आयुष्मान कार्ड बना है, तो वह भी निरस्त कर दिया जायेगा.
उपायुक्त मुकेश कुमार ने शुक्रवार को कहा : वितरित किये गये राशन कार्डों का सत्यापन कराया जायेगा. सत्यापित सूची के आधार पर कार्रवाई की जायेगी. उपायुक्त ने कहा : अवैध रूप से राशन प्राप्त कर रहे लोग जनवरी के अंत तक तक राशन कार्ड आपूर्ति विभाग में जमा करा दें, अन्यथा ऐसे लोगों को चिह्नित कर फूड सिक्यूरिटी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इले में पीएचएच 2,74338,अंत्योदय कार्डधारियों की संख्या 21,872 है. सफेद कार्डधारियों की संख्या 61,065 है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




