ससुराल वालों पर पत्नी को गायब करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : सेक्टर आठ ए निवासी रवि कुमार महतो की शिकायतवाद पर गुरुवार को स्थानीय हरला थाना में मामला दर्ज किया गया है. मामले में हजारीबाग जिला के थाना सदर, ग्राम मड़इकला निवासी ससुर याकूब खान, साला एहसान खान व दो अन्य को अभियुक्त बनाया है. सूचक के अनुसार, 20 मार्च 2016 को उसका विवाह […]

विज्ञापन

बोकारो : सेक्टर आठ ए निवासी रवि कुमार महतो की शिकायतवाद पर गुरुवार को स्थानीय हरला थाना में मामला दर्ज किया गया है. मामले में हजारीबाग जिला के थाना सदर, ग्राम मड़इकला निवासी ससुर याकूब खान, साला एहसान खान व दो अन्य को अभियुक्त बनाया है. सूचक के अनुसार, 20 मार्च 2016 को उसका विवाह हिंदू रीति-रिवाज याकूब खान की पुत्री रुखसार प्रवीण से हुआ था.

आपके शहर में

विज्ञापन

शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग आक्रोशित है. गत 28 जुलाई को ससुराल पक्ष के सदस्यों ने बहला-फुसला कर उसकी पत्नी को अपने साथ ले गये. इसके बाद पत्नी से कभी भी मिलने नहीं दिया. सूचक जब अपनी पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचे तो जान से मार देने की धमकी दी गयी. फोन पर भी अभियुक्तों ने कई बार धमकी दी.

इस बात की ऑनलाइन शिकायत पुलिस में दर्ज करायी. गत सात जनवरी की रात सभी अभियुक्त सूचक के घर आये. घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट की. अभियुक्तों ने सोना का चैन व घड़ी भी छीन लिया. पत्नी से मिलने का प्रयास करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola