चंदनकियारी परियोजना को बेरमो परियोजना से सीखने की जरूरत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2020 3:07 AM

विज्ञापन

बोकारो : मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत जिले में अब तक कुल 14278 आवेदन मिले हैं, इसमें 14233 आवेदन स्वीकृत हुए हैं. अभी तक 8894 लाभुकों को पांच हजार रुपया का भुगतान किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 91.83 प्रतिशत है. बताते चलें कि सरकार की ओर से बोकारो जिला का लक्ष्य 15500 निर्धारित […]

विज्ञापन

बोकारो : मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत जिले में अब तक कुल 14278 आवेदन मिले हैं, इसमें 14233 आवेदन स्वीकृत हुए हैं. अभी तक 8894 लाभुकों को पांच हजार रुपया का भुगतान किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 91.83 प्रतिशत है.

बताते चलें कि सरकार की ओर से बोकारो जिला का लक्ष्य 15500 निर्धारित है. जिले में लक्ष्य प्राप्ति में बेरमो परियोजना पहले स्थान पर है. वहीं लक्ष्य 1150 के विरुद्ध 1259 आवेदन प्राप्त हुए. इसमें 1258 आवेदन स्वीकृत हुए हैं. दूसरे स्थान पर नावाडीह व तीसरे स्थान पर बीएस सिटी परियोजना है. चंदनकियारी परियोजना लक्ष्य प्राप्ति में सबसे पीछे है. वहां लक्ष्य का का मात्र 56.19% प्राप्ति हुई है. चंदनकियारी को बेरमो परियोजना से सीखने की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola