बोकारो :अनुशासन का लगाव चरित्र से है : जस्टिस पाठक
Updated at : 31 Dec 2019 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

पेटरवार : पेटरवार स्थित रघुनाथपुरम स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल में सोमवार को रंगा-रंग कार्यक्रम वार्षिकोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि हाइकोर्ट के जस्टिस डॉ एस एन पाठक सहित बोकारो जिला सत्र न्यायाधीश मो शाकीर, जिला न्यायाधीश गुलाम हैदर, उच्च न्यायालय के सचिव राजीव चौरसिया, बेरमो अनुमंडल निबंधन पदाधिकारी शरद निषाद कुजूर, एसीजीएम […]
विज्ञापन
पेटरवार : पेटरवार स्थित रघुनाथपुरम स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल में सोमवार को रंगा-रंग कार्यक्रम वार्षिकोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि हाइकोर्ट के जस्टिस डॉ एस एन पाठक सहित बोकारो जिला सत्र न्यायाधीश मो शाकीर, जिला न्यायाधीश गुलाम हैदर, उच्च न्यायालय के सचिव राजीव चौरसिया, बेरमो अनुमंडल निबंधन पदाधिकारी शरद निषाद कुजूर, एसीजीएम विशाल गौरव, लीला जानकी पब्लिक सेवा संस्थान की अध्यक्ष नीलम बक्शी, स्कूल प्रबंधक नीरज कुमार सिन्हा, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष किशोरी स्वर्णकार, प्राचार्य अमर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया.
लीला जानकी पब्लिक स्कूल के संस्थापक सह पूर्व अध्यक्ष स्व भोला प्रसाद बक्शी व उनके पिता स्व रघुनाथ प्रसाद बक्शी की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. मुख्य अतिथि हाइ कोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक ने कहा : मैं काफी उत्साहित हूं. सब चाहते हैं कि देश के बच्चे आगे बढ़ें. बच्चे देश के कर्णधार हैं. बच्चों के भविष्य पर देश का भविष्य निर्भर करता है.
अनुशासन और अच्छी तालीम तभी पूरी होती है, जब बच्चे अनुशासित हों. अनुशासन का लगाव चरित्र से है. उच्च स्थान पर पदस्थापित हों, अगर उनका चरित्र निर्माण नहीं कर सकें तो सब बेकार है. कार्यक्रम के दौरान सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा में स्कूल टॉपर राहुल कुमार, असफाक अंसारी, नीतीश कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में पौध रोपण किया गया.
ये थे उपस्थित : गोमिया विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक डॉ लंबोदर महतो, सहायक निबंधक सचिन सहाय, विमला पाठक, ब्रजेश कुमार मिश्रा, पूर्व प्राचार्य सियाराम खत्री, थाना प्रभारी विपिन कुमार, अभिषेक खन्ना, अजीत लोहानी, स्वरूप सहाय, संध्या सिन्हा, अनीता प्रसाद नायक, विनीता सहाय, पूजा सहाय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




