अवैध महुआ शराब अड्डा पर पुलिस ने की छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : गुप्त सूचना के आधार पर बीएस सिटी थाना पुलिस ने मंगलवार की रात बोकारो इस्पात संयंत्र के चहारदीवारी के निकट मिश्रा कॉलोनी में छापेमारी कर अवैध महुआ शराब बनाने का अड्डा नष्ट किया. मौके से अवैध शराब व्यवसायी सेक्टर दो ए, आवास संख्या 02-22 के आउट हाउस में रहने वाले लक्ष्मण साव व […]

विज्ञापन

बोकारो : गुप्त सूचना के आधार पर बीएस सिटी थाना पुलिस ने मंगलवार की रात बोकारो इस्पात संयंत्र के चहारदीवारी के निकट मिश्रा कॉलोनी में छापेमारी कर अवैध महुआ शराब बनाने का अड्डा नष्ट किया. मौके से अवैध शराब व्यवसायी सेक्टर दो ए, आवास संख्या 02-22 के आउट हाउस में रहने वाले लक्ष्मण साव व दुंदीबाद के मछलीपट्टी निवासी भोला साव को गिरफ्तार किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अवैध शराब अड्डा से लगभग दो सौ लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है. महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला जावा महुआ भी भारी मात्रा में नष्ट किया गया. प्राथमिकी बीएस सिटी थाना के जमादार वीरेंद्र कुमार के आवेदन पर दर्ज की गयी है. जमादार के अनुसार, पुलिस ने रात के समय ही अवैध शराब अड्डा की घेराबंदी कर छापेमारी की. गिरफ्तार अवैध शराब व्यवसायियों को न्यायिक हिरासत में चास जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola