बोकारो : नौ साल से फरार वारंटी बेंगलुरु से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रांची/बोकारो : धनबाद के बिल्डर शशिकांत सिंह की हत्या के मामले में नौ वर्षों से फरार नामजद आरोपी रांची के लालपुर निवासी कृष्ण रंजन जायसवाल को बोकारो के हरला थाना की पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया. उसे लेकर पुलिस बुधवार को बोकारो पहुंची. घटना के बाद से वह बेंगलुरु में छिप कर रह रहा […]

विज्ञापन

रांची/बोकारो : धनबाद के बिल्डर शशिकांत सिंह की हत्या के मामले में नौ वर्षों से फरार नामजद आरोपी रांची के लालपुर निवासी कृष्ण रंजन जायसवाल को बोकारो के हरला थाना की पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया. उसे लेकर पुलिस बुधवार को बोकारो पहुंची. घटना के बाद से वह बेंगलुरु में छिप कर रह रहा था. हत्या 14 अगस्त 2010 को बोकारो के सेक्टर 11 स्थित रेलवे फाटक के पास हुई थी. मृतक के पिता रामवृक्ष सिंह के आवेदन पर हरला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया था : हत्याकांड में कृष्ण रंजन जायसवाल और अन्य चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया था. पुलिस ने कृष्ण रंजन के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की थी.

जानकारी के मुताबिक घटना के दिन शशिकांत कार से धनबाद से बोकारो होते हुए रांची जा रहे थे. उनके चालक ने बयान में पुलिस को बताया था कि दिन के लगभग 11 बजे बोकारो सेक्टर 11 रेलवे फाटक के समीप कार के धीरे होते ही बाइक सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी, जिसमें शशिकांत गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उन्हें तत्काल बीजीएच ले गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola