तीन जुआ अड्डों पर छापेमारी, एक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2019 1:07 AM
कई लोगों के खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी बोकारो : बीएस सिटी थाना की पुलिस ने दुंदीबाद बाजार के मुर्गापट्टी, को-ऑपरेटिव कॉलोनी गेट के सामने और नया मोड़ के पास चल रहे तीन जुआ अड्डाें में छापामारी की. इसके बाद बीएसएल सुरक्षा विभाग की टीम की मदद से जुआ अड्डाें को ध्वस्त करा दिया. नया […]
कई लोगों के खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी
बोकारो : बीएस सिटी थाना की पुलिस ने दुंदीबाद बाजार के मुर्गापट्टी, को-ऑपरेटिव कॉलोनी गेट के सामने और नया मोड़ के पास चल रहे तीन जुआ अड्डाें में छापामारी की. इसके बाद बीएसएल सुरक्षा विभाग की टीम की मदद से जुआ अड्डाें को ध्वस्त करा दिया. नया मोड़ के पास वाले जुआ अड्डा से पुलिस ने चास के महतो कॉलोनी निवासी नवीन कुमार (52 वर्ष) को गिरफ्तार किया. इधर, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अजय प्रसाद के बयान पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी.
इसमें दुंदीबाद बाजार के पटना खटाल निवासी विजय यादव, राम अवतार यादव, सेक्टर दो निवासी इंदल कुमार, सेक्टर आठ निवासी मुल्ला यादव, सेक्टर दो निवासी संजय सिंह, सिवनडीह निवासी परवेज व चास के महतो कॉलोनी निवासी नवीन कुमार को अभियुक्त बनाया गया है.
इंस्पेक्टर के अनुसार, इन जुआ अड्डाें पर छापामारी के दौरान पुलिस को देख कर सभी अभियुक्त भाग गये. तीनों जुआ अड्डा से तीन ताश का पत्ता, नंबर लिखा हुआ तीन बोर्ड व नया मोड़ जुआ अड्डा से नवीन को गिरफ्तार कर 1120 रुपया नगद, पांच मोबाइल जब्त किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










