शराब के नशे में गरगा पुल से नदी में गिरा युवक

चास : चेकपोस्ट स्थित गरगा पुल से प्रभात कॉलोनी निवासी संतोष साव (38) शनिवार को नदी में गिर गया. उसे गंभीर चोट आयी हैं. श्मशान घाट पर मौजूद कुछ लोगों ने दौड़कर उसे नदी से बाहर निकाला और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया : युवक शराब के नशे […]
चास : चेकपोस्ट स्थित गरगा पुल से प्रभात कॉलोनी निवासी संतोष साव (38) शनिवार को नदी में गिर गया. उसे गंभीर चोट आयी हैं. श्मशान घाट पर मौजूद कुछ लोगों ने दौड़कर उसे नदी से बाहर निकाला और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया : युवक शराब के नशे में धुत था.
वह चास से पुल के माध्यम से बोकारो की ओर जा रहा था. नशे में वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था. इसलिए पुल का बैरियर पकड़कर गुजर रहा था. इसी दौरान अचानक वह नदी में गिर गया. वहीं पर चास पुलिस की ओर से वाहन जांच चलाया जा रहा था. मौजूद पुलिस भी मौके पर पहुंची और थाना को सूचना देकर परिजनों तक खबर भिजवाया गया. फिलहाल युवक को अंदरूनी चोट लगी है, उसका इलाज किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




