आद्रा-भोजुडीह खंड में छह घंटे का पावर ब्लॉक आज

Updated:
विज्ञापन

बालीडीह : दपू रेलवे के आद्रा मंडल में गुरुवार को आद्रा-भोजुडीह खंड में लिमिटेड हाइट सबवे के निर्माण कार्य के लिए छह घंटे का पावर ब्लॉक लिया गया है. ट्रैफिक व पावर ब्लॉक सुबह 09:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे लिया जायेगा. ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ट्रेन संख्या 68077/68078 […]

विज्ञापन

बालीडीह : दपू रेलवे के आद्रा मंडल में गुरुवार को आद्रा-भोजुडीह खंड में लिमिटेड हाइट सबवे के निर्माण कार्य के लिए छह घंटे का पावर ब्लॉक लिया गया है. ट्रैफिक व पावर ब्लॉक सुबह 09:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे लिया जायेगा. ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ट्रेन संख्या 68077/68078 (आद्रा-भागा-आद्रा) मेमू पैसेंजर को रद्द किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रेन संख्या 68018/68017 (चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर) पैसेंजर आद्रा तक चलगी. जो आद्रा से ही वापस चक्रधरपुर के लिए रवाना होगी. जबकि ट्रेन संख्या 12885/12886 (शालीमार-भोजुडीह-शालीमार) आरण्यक एक्सप्रेस संतालडीह तक चलेगी व संतालडीह से ही वापस शालीमार के लिए रवाना होगी. इससे अतिरिक्त आद्रा मंडल में ट्रेन परिचालनसामान्य रहेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola