युवक ने बेंगलुरु में लगायी फांसी

Updated:
विज्ञापन

कसमार : कसमार थाना क्षेत्र के बसरिया (बनिया टोला) निवासी सेठबंधु दे के पुत्र डोमन चंद्र दे (उम्र 45 वर्ष) ने बेंगलुरु में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार की रात करीब 12 बजे की है. परिजनों ने बताया : दुर्गा पूजा संपन्न होने के बाद वह काम करने के लिए बेंगलुरु गया था. […]

विज्ञापन

कसमार : कसमार थाना क्षेत्र के बसरिया (बनिया टोला) निवासी सेठबंधु दे के पुत्र डोमन चंद्र दे (उम्र 45 वर्ष) ने बेंगलुरु में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार की रात करीब 12 बजे की है. परिजनों ने बताया : दुर्गा पूजा संपन्न होने के बाद वह काम करने के लिए बेंगलुरु गया था. वहां पेंटिंग का काम करता था.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी बीच रात करीब 12 बजे उसके निवास स्थल पर उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया. मृतक का भाई जताल दे उर्फ राजा भी बेंगलुरु में ही काम करता है. घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचा एवं इसकी सूचना घरवालों को दी. पोस्टमार्टम के बाद उसका शव एंबुलेंस से गांव भेजा गया है. जानकारी के अनुसार मृतक अत्यंत गरीब था. उसका एक पुत्र एवं एक पुत्री है और दोनों दिव्यांग है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola