सदर अस्पताल में अज्ञात की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो : कैंप दो स्थित सदर अस्पताल में रविवार को एक 60 वर्षीय व्यक्ति को मृत अवस्था में छोड़कर कुछ लोग भाग गये. मृत व्यक्ति का शव अस्पताल के स्ट्रेचर पर लावारिस पड़ा हुआ देखकर चिकित्सकों ने इसकी सूचना बीएस सिटी थाना को दी. पुलिस ने सोशल मीडिया व स्थानीय लोगों की मदद से शव […]
विज्ञापन
बोकारो : कैंप दो स्थित सदर अस्पताल में रविवार को एक 60 वर्षीय व्यक्ति को मृत अवस्था में छोड़कर कुछ लोग भाग गये. मृत व्यक्ति का शव अस्पताल के स्ट्रेचर पर लावारिस पड़ा हुआ देखकर चिकित्सकों ने इसकी सूचना बीएस सिटी थाना को दी. पुलिस ने सोशल मीडिया व स्थानीय लोगों की मदद से शव का पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. कई घंटे के बाद शव को जब्त कर बीजीएच के मरचरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है.
शव पर किसी प्रकार का कोई चोट का निशान नहीं है. पुलिस संभावना जता रही है की संबंधित व्यक्ति की मौत किसी बीमारी के कारण हुई है. कुछ लोग उक्त व्यक्ति को सदर अस्पताल इलाज कराने लाये थे. मरीज को अस्पताल लाने वाले लोग उसकी गंभीर स्थिति देखकर अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय उसे स्ट्रेचर पर ही छोड़कर भाग गये. इस कारण उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










