अब सीसीएल चलायेगा डीवीसी का बेरमो माइंस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बेरमो : सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) बोकारो जिले की डीवीसी बेरमो माइंस का संचालन करेगा. बेरमो माइंस का संचालन अब तक डीवीसी कर रहा था. सीसीएल और डीवीसी के बीच हुए समझौते के बाद यह माइंस अब सीसीएल को मिला है. सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह और डीवीसी के सदस्य सचिव प्रवीर कुमार मुखोपाध्याय […]
विज्ञापन
बेरमो : सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) बोकारो जिले की डीवीसी बेरमो माइंस का संचालन करेगा. बेरमो माइंस का संचालन अब तक डीवीसी कर रहा था. सीसीएल और डीवीसी के बीच हुए समझौते के बाद यह माइंस अब सीसीएल को मिला है.
आपके शहर में
विज्ञापन
सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह और डीवीसी के सदस्य सचिव प्रवीर कुमार मुखोपाध्याय व कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) एके वर्मा रविवार को बेरमो में उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. सीएमडी श्री सिंह इसका उद्घाटन करेंगे. डीवीसी ने इस माइंस का अधिग्रहण 1951 में किया था. यहां से डीवीसी बोकारो थर्मल को कोयले की आपूर्ति करता था. माइंस अब काफी गहरा हो गया है. डीवीसी के लिए कैप्टिव माइंस के रूप में यह उपयोगी नहीं रह गया है.
डीवीसी यहां आउट सोर्सिंग के माध्यम से कोयले का उत्पादन कराता रहा है. 2011-12 में इस माइंस से करीब तीन लाख 28 हजार टन कोयले का उत्पादन हुआ था. 2013-14 में उत्पादन 53 हजार टन हो गया था.
कर्मियों को मिलेगा मौका
डीवीसी के इस माइंस में काम करनेवाले कर्मियों को सीसीएल की शर्तों पर भी काम करने का मौका मिल सकता है. सीसीएल की शर्तों को नहीं मानने की स्थिति में कर्मी डीवीसी के साथ काम कर सकते हैं. डीवीसी भारत सरकार की इकाई है, जबकि सीसीएल सार्वजनिक उपक्रम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन