तालाब की गंदगी से रामनगर कॉलोनी त्रस्त

Updated:
विज्ञापन

चास : चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-14 में एकमात्र मोहल्ला रामनगर कॉलोनी है. यहां के लोग सरकारी तालाब पुराना बांध की गंदगी से वर्षों से त्रस्त हैं. निगम के अधीन आने वाले इस तालाब में पानी कम और कचरा व गोबर ज्यादा है. तालाब की गहराई भी काफी कम हो गयी है. इसके कारण […]

विज्ञापन

चास : चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-14 में एकमात्र मोहल्ला रामनगर कॉलोनी है. यहां के लोग सरकारी तालाब पुराना बांध की गंदगी से वर्षों से त्रस्त हैं. निगम के अधीन आने वाले इस तालाब में पानी कम और कचरा व गोबर ज्यादा है. तालाब की गहराई भी काफी कम हो गयी है. इसके कारण तेज बारिश होने पर तालाब का गंदा पानी ओवर फ्लो होकर आसपास के घरों में घुस जाता है. तालाब में नालियों की गंदगी भी जाती है. इसका स्थानीय लोगों नेविरोध भी किया, लेकिन इसे रोका नहीं गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
करीब सात एकड़ भूमि पर फैला यह तालाब पूरी तरह से गंदगी से भरा हुआ है. तालाब के आसपास रहने वाले लोगों को भारी दुर्गंध, मच्छर व बीमारियों का सामना करना पड़ता है. निगम की ओर से मच्छर मारने वाली दवाओं का छिड़काव भी नहीं किया जाता है.
स्थानीय शिबू कुमार, विजय कुमार, दीपक दास ने बताया कि तालाब की जमीन का अतिक्रमण भी किया जा रहा है. तालाब काे कचरा डंपिंग क्षेत्र भी बना दिया है. इस वार्ड क्षेत्र के अधीन भोलूर बांध तालाब भी आता है. यहां तो निगम की ओर से पार्क बनाने का कार्य शुरू किया गया है.
संपर्क सड़कों की हालत जर्जर : मेन रोड से सटे इस वार्ड क्षेत्र में कई अस्पताल सहित नामी संस्थान संचालित हैं. इसके कारण प्रत्येक दिन सैकड़ों लोगों व विद्यार्थियों की आवाजाही रामनगर कॉलोनी में होती है. लेकिन लोगों को सड़क पर जलजमाव से होकर गुजरना पड़ता है. वार्ड की मुख्य सड़क हाल ही में बनायी गयी है. लेकिन संपर्क सड़कों की हालत दयनीय है.
सौरभ सिन्हा, इंद्रजीत कुमार ने कहा कि वर्षों पूर्व बनी संपर्क सड़कें जर्जर हो गयी हैं. इसके कारण जहां-तहां जलजमाव होता है. मोहल्ले की सभी संपर्क नालियां भी जर्जर हालत में है. संपर्क नालियां मुख्य नाला से जुड़ी भी नहीं है. इसके कारण गंदगी सड़क पर बहती है. कई लोगों के घरों में भी पानी का जमाव होता है. मोहल्ले के ए-बी रोड में गलत तरीके से नाला बना दिया गया है. इसकी गंदगी सीधे तालाब में चली जाती है.
पेयजल की भी है समस्या : रामनगर कॉलोनी क्षेत्र में दो बड़े-बड़े तालाब होने के बावजूद यहां के लोगों को गर्मी आते ही पेयजल की किल्लत का सामना हर वर्ष करना पड़ता है.
राजेश महतो, सुभाष कुमार, जनार्दन गोस्वामी ने कहा कि यहां निगम की ओर से पाइप लाइन का विस्तार सिर्फ मुख्य सड़क तक ही किया गया है. संपर्क सड़कों पर पाइप लाइन नहीं बिछाया गया है. इसके कारण लोगों को कनेक्शन लेने में परेशानी होती है. वहीं घरों से निकलने वाले कचरा का भी उठाव भी नहीं होता है. इसके कारण लोग जहां-तहां कचरा फेंकने को विवश हैं.
वार्ड में व्याप्त हैं कई समस्याएं
मोहल्ले में ड्रेनेज व्यवस्था खराब है. पुरानी नालियां जर्जर हो चुकी हैं. नाली का पानी सड़क पर बहता है.
कृष्णा प्रसाद
यहां के दोनों तालाबों का जीर्णोद्धार जरूरी है. इससे आसपास के क्षेत्रों में भू-गर्भ जल स्तर सुधरेगा.
जितेंद्र रजक
मोहल्ले में कचरा का उठाव नहीं होता है. कई जगह नाली का पानी सड़क पर बहता है. पेयजल की समस्या भी है.
राजू कुमार सोनी
तालाब के किनारे में ही घर है. दुर्गंध व गंदगी के कारण बच्चों को बाहर जाने से रोकना पड़ता है. मच्छरों का प्रकोप है.
अमरदीप सिन्हा
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola