बोकारो स्टेशन पर धनबाद-रांची इंटरसिटी ट्रेन में भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला

Updated:
विज्ञापन

रांची : धनबाद-रांची इंटरसिटी ट्रेन से रांची के लिए रवाना हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता को अज्ञात अपराधियों ने बुरी तरीके से पीट दिया. कतरास के रामकानली के रहने वाले विनय सिंह (50) को पीटने के बाद अपराधी राधागांव स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर भाग गये. बताया जाता है कि विनय सिंह (पिता : […]

विज्ञापन

रांची : धनबाद-रांची इंटरसिटी ट्रेन से रांची के लिए रवाना हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता को अज्ञात अपराधियों ने बुरी तरीके से पीट दिया. कतरास के रामकानली के रहने वाले विनय सिंह (50) को पीटने के बाद अपराधी राधागांव स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर भाग गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया जाता है कि विनय सिंह (पिता : रामनारायण सिंह) रांची जा रहे थे. इसी दौरान बोकारो स्टेशन से जब गाड़ी खुली, तो 5 अपराधियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गये. राधागांव स्टेशन पर ट्रेन स्लो हुई, तो अपराधी वहां उतरकर भाग गये. कुछ लोग कतरास से ही विनय का पीछा कर रहे थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola