टारगेट टाइम में नहीं हटाया जा सका अतिक्रमण, आज भी चलेगा अभियान
Updated at : 31 Aug 2019 2:31 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : बोकारो हवाई अड्डा विस्तारीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने का काम तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा. मजे की बात यह कि तीन दिन में हवाई अड्डा की चहारदीवारी के पास वाले इलाके को अतिक्रमण मुक्त कर लेना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. वह भी तब जब लोगों की ओर से किसी […]
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो हवाई अड्डा विस्तारीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने का काम तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा. मजे की बात यह कि तीन दिन में हवाई अड्डा की चहारदीवारी के पास वाले इलाके को अतिक्रमण मुक्त कर लेना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. वह भी तब जब लोगों की ओर से किसी प्रकार का विरोध नहीं किया गया था. 100 से अधिक झुग्गी-झोपड़ी व दुकान को ध्वस्त किया गया. अब चौथे दिन शनिवार को भी अभियान चलेगा.
शिक्षा के मंदिर को भी तोड़ा गया : गरीबों को नि:शुल्क शिक्षा देने वाली बिरसा मुंडा नि:शुल्क विद्यालय-12 को भी तोड़ दिया गया. इसको लेकर लोगों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी भी जाहिर की. लोगों ने स्कूल को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की. स्कूल में गैर सरकारी चतुर्थ वर्ग कर्मी दाई, रिक्शा चालक समेत अन्य के 300 से अधिक बच्चे पढ़ते थे. संचालक परशुराम राम की माने तो स्कूल के लिए स्थायी जगह की मांग बीएसएल प्रबंधन से कई बार की. हर बार आश्वासन ही मिला. प्रशासन ने स्कूल के लिए जमीन तो नहीं दी, लेकिन स्कूल जरूर तोड़ दिया.
हम जायें तो जायें कहां : तीन दिन के अभियान में 1500 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. लोगों ने अपनी आंखों के सामने अपने आशियाने को उजड़ते हुए देखा. जिन लोगों का आशियाना उजड़ा, वे सभी सेक्टर 12 सड़क के डिवाइडर पर ही रात गुजारने को विवश हैं. कई लोग अपने पुराने आवास स्थल पर ही प्लास्टिक की छत बनाकर रात गुजारे. लोगों की माने तो उजाड़ कर विकास कहीं से जायज नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




