16 क्वार्टर वाले ब्लॉक की छत गिरी, दहशत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो :बोकारो सेक्टर-09 ए में बीएसएल के 16 क्वार्टरों वाले (क्वार्टर नंबर 384 से लेकर 400) ब्लॉक की छत का एक हिस्सा मंगलवार की सुबह लगभग तीन बजे गिर गया. जोर की आवाज सुन कर सो रहे लोग क्वार्टर से बाहर निकले तो सीढ़ी पर मलबा गिरा दिखा. डर से लोग अपने परिवार के साथ […]
विज्ञापन
बोकारो :बोकारो सेक्टर-09 ए में बीएसएल के 16 क्वार्टरों वाले (क्वार्टर नंबर 384 से लेकर 400) ब्लॉक की छत का एक हिस्सा मंगलवार की सुबह लगभग तीन बजे गिर गया. जोर की आवाज सुन कर सो रहे लोग क्वार्टर से बाहर निकले तो सीढ़ी पर मलबा गिरा दिखा. डर से लोग अपने परिवार के साथ क्वार्टर से बाहर निकल कर रोड पर आ गये. धीरे-धीरे उजाला हुआ. ब्लॉक की छत गिरने की घटना पूरे सेक्टर में फैल गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
लिखित व मौखिक शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई : यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि चार तल्ले वाले इस ब्लॉक की स्थिति काफी जर्जर है. जगह-जगह पानी सिपेज कर रहा है. ब्लॉक के साथ-साथ छत की दीवारों में भी दरारें आ गयी है. दीवारों में से सीमेंट हट गया है. छड़ साफ-साफ दिख रहा है. कब कौन-सा हिस्सा टूट कर गिर जायेगा, कहा नहीं जा सकता है.
हर पल डर बना रहता है. ब्लॉक और क्वार्टर के जर्जर होने की शिकायत कई बार नगर सेवा भवन में लिखित व मौखिक रूप से की गयी. मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई. ब्लॉक की छत का उपयोग लोग कपड़ा सुखाने सहित अन्य कामों के लिए करते हैं. अगर छत गिरने की घटना दिन के किसी समय में हुई होती तो जान-माल की क्षति हो जाती. गनीमत थी कि घटना अहले सुबह हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन