अपर सचिव बीएसएल की कार्यप्रणाली से अवगत

Updated:
विज्ञापन

बोकारो :इस्पात मंत्रालय भारत सरकार की अपर सचिव रसिका चौबे व इस्पात मंत्रालय के निदेशक डॉ रोहित यादव सोमवार को बोकारो दौरा पर आये. आगमन पर बीएसएल के सीइओ पीके सिंह समेत अधिशासी निदेशक व अन्य वरीय अधिकारियों ने स्वागत किया. अतिथियों ने जैविक उद्यान में पौधारोपण किया. उसके बाद दोनों ने बोकारो इस्पात संयंत्र […]

विज्ञापन

बोकारो :इस्पात मंत्रालय भारत सरकार की अपर सचिव रसिका चौबे व इस्पात मंत्रालय के निदेशक डॉ रोहित यादव सोमवार को बोकारो दौरा पर आये. आगमन पर बीएसएल के सीइओ पीके सिंह समेत अधिशासी निदेशक व अन्य वरीय अधिकारियों ने स्वागत किया. अतिथियों ने जैविक उद्यान में पौधारोपण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उसके बाद दोनों ने बोकारो इस्पात संयंत्र का भ्रमण किया. कोक ओवन, ब्लास्ट फर्नेस संख्या-02, सीसीएस, हॉट स्ट्रिप मिल व सीआरएम-03 जैसी प्रमुख इकाइयों के उत्पादन प्रक्रिया के बारे में जाना. बोकारो निवास सम्मेलन कक्ष में आयोजित बैठक में श्रीमती चौबे को प्लांट के उत्पादन, परियोजनाओं व अन्य गतिविधियों से अवगत कराया गया. इसके बाद श्रीमती चौबे जमशेदपुर के लिए रवाना हुई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola