ePaper

पाइप में घुसा कचरा, कई मुहल्लों में नहीं आ रहा पानी

Updated at : 01 Jul 2019 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
पाइप में घुसा कचरा, कई मुहल्लों में नहीं आ रहा पानी

चास : चास नगर निगम की ओर से संचालित पेयजल आपूर्ति योजना के मुख्य पाइप में कचरा फंस जाने की वजह से चास के कई मुहल्लों में सात दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है. जोधाडीह मोड़ अंसारी मार्केट, बिहार कॉलोनी, शिवशक्ति कॉलोनी, सुखदेव नगर, दारकु नगर आदि में आपूर्ति पूरी तरह ठप है. […]

विज्ञापन

चास : चास नगर निगम की ओर से संचालित पेयजल आपूर्ति योजना के मुख्य पाइप में कचरा फंस जाने की वजह से चास के कई मुहल्लों में सात दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है.

जोधाडीह मोड़ अंसारी मार्केट, बिहार कॉलोनी, शिवशक्ति कॉलोनी, सुखदेव नगर, दारकु नगर आदि में आपूर्ति पूरी तरह ठप है. इससे लोगों में आक्रोश है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सुपरवाइजर प्रताप गोराईं ने बताया कि एनएच-32 का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है. करीब एक महीने पूर्व केडिया पेट्रोल पंप के पास मुख्य पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था.
इससे ईंट सहित काफी कचरा पाइप में घुस गया और पानी के प्रेशर से आगे बढ़ कर फंस गया. इधर, क्षतिग्रस्त पाइप की जगह नया पाइप तो लगा गया, लेकिन पाइप की सफाई नहीं की गयी. इसके कारण मुहल्लों तक पेयजल नहीं पहुंच रहा है. श्री गोराईं ने कहा कि जिस मोहल्ले से शिकायत मिल रही है, वहां जाकर पाइप को निकाल कर कचरे की सफाई करायी जा रहा है.
10 जगहों में पाइप की सफाई की गयी है. इस संबंध में पार्षद कौशल राय ने कहा कि समस्या को लेकर निगम में लिखित व मौखिक सूचना दी गयी थी. समस्या दूर करने का काम शुरू करने में देरी की गयी. इससे लोगों में आक्रोश है. लोगों ने कहा कि जब तक पेयजल आपूर्ति सही नहीं होती है, तब तक टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola