घर में घुसकर चोरी करते युवक पकड़ाया
बोकारो : दुंदीबाद मारीपट्टी झोंपड़ी निवासी अरविंद कुमार के आवास में घुसकर चोरी करने के आरोपी युवक को पकड़कर लोगों ने बीएस सिटी थाना के हवाले कर दिया गया. गिरफ्तार युवक दुंदीबाद झोंपड़ी निवासी राहुल कुमार है. बीपुलिस ने अरविंद के आवेदन पर बुधवार को मामला दर्ज कर राहुल को जेल भेज दिया. अरविंद के […]
बोकारो : दुंदीबाद मारीपट्टी झोंपड़ी निवासी अरविंद कुमार के आवास में घुसकर चोरी करने के आरोपी युवक को पकड़कर लोगों ने बीएस सिटी थाना के हवाले कर दिया गया. गिरफ्तार युवक दुंदीबाद झोंपड़ी निवासी राहुल कुमार है. बीपुलिस ने अरविंद के आवेदन पर बुधवार को मामला दर्ज कर राहुल को जेल भेज दिया. अरविंद के अनुसार, वह सुबह टहलने के लिए निकले थे.
आपके शहर में
इस दौरान पड़ोस के एक व्यक्ति ने जानकारी दी की उनके आवास में घुसकर कोई चोरी कर रहा है. अरविंद जब अपने आवास गये तो घर में अंदर राहुल मिला. राहुल की तलाशी लेने पर उसके पॉकेट से अरविंद का मोबाइल व घर से चोरी किया गया चार हजार रुपया नकद मिला. इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. लोगों ने राहुल की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए