दो साल की बच्ची की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च
Updated at : 09 Jun 2019 2:18 AM (IST)
विज्ञापन

जैनामोड़ : अलीगढ में दो साल की बच्ची की हत्या के विरोध में जैनामोड़ चौक में शनिवार को युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला. गौरतलब है कि बच्ची 30 मई को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गयी. उसका शव बरामद हुआ. इसे लेकर जैनामोड़ में कैंडल मार्च निकाल कर आरोपियों को फांसी देने की […]
विज्ञापन
जैनामोड़ : अलीगढ में दो साल की बच्ची की हत्या के विरोध में जैनामोड़ चौक में शनिवार को युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला. गौरतलब है कि बच्ची 30 मई को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गयी. उसका शव बरामद हुआ. इसे लेकर जैनामोड़ में कैंडल मार्च निकाल कर आरोपियों को फांसी देने की मांग की गयी.
बोकारो. कुर्मीडीह वासियों ने शनिवार को कैंडल मार्च निकाला. मार्च में मुख्य रूप से झारखंड विकास मोर्चा के नेता डॉ प्रकाश सिंह शामिल हुए. उन्होंने कहा : वर्तमान में राष्ट्र में चारों तरफ भय का माहौल व्याप्त है. आज हमारी बेटियां हमारे ही देश में सुरक्षित नहीं हैं, उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार को कठोर निर्णय लेना चाहिए. मौके पर राहुल कुमार यादव, चंदन सिंह, ज्वाला सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष हसन शेख, अरुण साव, रवि कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




