सतनपुर में नकली विदेशी शराब बनाने का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2019 6:31 AM
ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने किया गिरफ्तार बोकारो : सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सतनपुर गांव में नकली विदेशी शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. गांव के लोगों के प्रयास से सोमवार की रात को पुलिस ने दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर एक कार (जेएच 09 ए-7591) और […]
ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने किया गिरफ्तार
बोकारो : सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सतनपुर गांव में नकली विदेशी शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. गांव के लोगों के प्रयास से सोमवार की रात को पुलिस ने दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर एक कार (जेएच 09 ए-7591) और सतनपुर गांव के बागती टोला स्थित एक बंद पड़े आवास से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब व विदेशी शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी जब्त किया गया है.
गिरफ्तार लोगों में बीएस सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोशी कॉलोनी लकड़ाखंदा निवासी विनोद सिंह (58 वर्ष) व संतोष झा (32 वर्ष) शामिल हैं. इस धंधे में पटना के फतुआ निवासी सुभाष यादव, जरीडीह थाना क्षेत्र के तुपकाडीह निवासी राजू साव, सेक्टर दो बी निवासी रंजीत कुमार व मारुती 800 कार (जेएच 09 ए-7591) के मालिक योगेंद्र प्रसाद भी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










