बोकारो : काम के दौरान बैटरी ब्लास्ट होने से दो मजदूर घायल

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोकारो थर्मल बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के पावर प्लांट में काम के दौरानबैटरी के ब्लास्ट हो जाने से काम कर रहे दो मजदूर आंखों में एसिड पड़ जाने के कारण घायल हो गये. घायलावस्था में दोनों को डीवीसी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोकारो थर्मल

आपके शहर में

विज्ञापन

बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के पावर प्लांट में काम के दौरानबैटरी के ब्लास्ट हो जाने से काम कर रहे दो मजदूर आंखों में एसिड पड़ जाने के कारण घायल हो गये. घायलावस्था में दोनों को डीवीसी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार को शाम लगभग छह बजे डीवीसी पावर प्लांट में ईएसआर नामक कंपनी के दो मजदूर फायर वाटर कार्यस्थल पर बारह वोल्ट की दोबैटरी को बदलने का काम कर रहे थे. काम के दौरान हीबैटरी ब्लास्ट कर गया और बैटरी का एसिड उड़कर दोनों ही कामगार विकास सिंह और राजेश राम के शरीर एवं आंखों में पड़ गया.

डीवीसी के अधिकारियों ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए स्थानीय डीवीसी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया. हॉस्पिटल में डिप्टी चीफ बीके मंडल और एसई पीके झा ने दोनों का इलाज करवाया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola