सिंहपुर शिवालय : भोक्ता झूलन देखने उमड़ी भीड़
Updated at : 15 Apr 2019 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

कसमार : कसमार प्रखंड के सिंहपुर स्थित प्राचीन शिवालय समेत मंजूरा, मधुकरपुर, अजैया बगदा, कुलागुजू व दुर्गापुर आदि शिवालयों में रविवार को धूमधाम से चड़क पूजा सह भोक्ता पर्व संपन्न हुआ. मौके पर हजारों महिला-पुरुष भोक्ता झूलन देखने तथा पूजा-अर्चना करने को शिवालयों में उमड़े. प्रथम दिन हजारों भक्तियाओं ने तालाब में स्नान कर संजत […]
विज्ञापन
कसमार : कसमार प्रखंड के सिंहपुर स्थित प्राचीन शिवालय समेत मंजूरा, मधुकरपुर, अजैया बगदा, कुलागुजू व दुर्गापुर आदि शिवालयों में रविवार को धूमधाम से चड़क पूजा सह भोक्ता पर्व संपन्न हुआ. मौके पर हजारों महिला-पुरुष भोक्ता झूलन देखने तथा पूजा-अर्चना करने को शिवालयों में उमड़े.
प्रथम दिन हजारों भक्तियाओं ने तालाब में स्नान कर संजत की. शाम में तालाब से लोटन सेवा करते हुए शिवभक्त मंदिर तक पहुंचे व भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की.
उपवास की रात्रि सैकड़ों महिलाओं ने भी रात 12 बजे भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया. भोक्ता पर्व के तीसरे दिन शनिवार अहले सुबह भक्तिया जलते अंगारों पर चल बाबा भोलेनाथ पर आस्था प्रदर्शित की.
इसके पश्चात दर्जनों भक्तिया लोहे की हुक से अपनी पीठ छिदवाकर करीब 40 फुट की ऊंचाई पर झूलने की परंपरा निभायी. सिंहपुर में शनिवार की रात को छऊ नृत्य कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल से आये कलाकारों द्वारा झारखंडी छऊ नृत्य की प्रस्तुति की.
पर्व के दौरान डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, गोमिया विधायक बबीता देवी, आजसू नेता डाॅ लंबोदर महतो, प्रमुख विजय किशोर गौतम आदि भी विभिन्न शिवालयों में पहुंचे तथा बाबा भोलेनाथ पर मत्था टेककर अमन चैन की दुआ की.
सिंहपुर मेला को सफल बनाने में स्थानीय मुखिया सह कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कपरदार, सुजीत कुमार, सचिव शंकर महतो, लखन साव, सुफलचंद्र महतो, मनोज सिंह, राजेश महतो, रथु महतो, सुरेश साव, अधिरचंद्र शर्मा, अशोक महतो, घनश्याम महतो, खेतू करमाली, बुधनराम महतो, धुरेंद्रनाथ महतो आदि की अहम भूमिका रही. कुलागुजू में जगेश्वर महतो, शिवू महतो, मंजूरा में गिरीवर महतो, मनोज महतो, अजैया में चांदमुख महतो, भूषण महतो आदि की भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




