बाइक से गिर कर महिला गंभीर रूप से जख्मी

रजरप्पा से पूजा कर लौट रहाथा दंपती पेटरवार : पेटरवार-तेनुपथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र के ओरदाना ग्राम के निकट बाइक से गिर कर स्वांग निवासी उर्मिला देवी 50 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना की सूचना पाकर पेटरवार पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची और जख्मी महिला को पुलिस जीप में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य […]
रजरप्पा से पूजा कर लौट रहाथा दंपती
पेटरवार : पेटरवार-तेनुपथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र के ओरदाना ग्राम के निकट बाइक से गिर कर स्वांग निवासी उर्मिला देवी 50 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना की सूचना पाकर पेटरवार पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची और जख्मी महिला को पुलिस जीप में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार पहुचाया.
वहां प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घटना बुधवार को दिन के करीब एक बजे की है. बताया जाता है कि गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग निवासी गुलाब चंद केवट अपनी पत्नी उर्मिला देवी के साथ बाइक से रजरप्पा मंदिर में पूजा कर अपने घर स्वांग लौट रहे थे. ओरदाना ग्राम के निकट सिसियारी पुल के पास अनियंत्रित होकर महिला बाइक से गिर पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




