पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक की लाश
Updated at : 21 Mar 2019 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

कंडेर के जहरलौंग जंगल में मिला शव पुलिस कर रही है जांच महुआटांड़ : गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडेर पंचायत के जहरलौंग गांव निवासी अताउल्लाह अंसारी के 18 वर्षीय पुत्र शमशेर आलम का शव मंगलवार को गांव के समीप जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला. ग्रामीणों की सूचना पर महुआटांड़ […]
विज्ञापन
कंडेर के जहरलौंग जंगल में मिला शव
पुलिस कर रही है जांच
महुआटांड़ : गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडेर पंचायत के जहरलौंग गांव निवासी अताउल्लाह अंसारी के 18 वर्षीय पुत्र शमशेर आलम का शव मंगलवार को गांव के समीप जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला. ग्रामीणों की सूचना पर महुआटांड़ पुलिस अपराह्न दो बजे घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चास भेज दिया.
इधर, मृतक परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार की दोपहर दो बजे के बाद से शमशेर लापता था. काफी खोजबीन के बाद भी कहीं उसका पता नहीं चल रहा था. शमशेर अपना मोबाइल भी घर पर छोड़ कर गया था. इस संबंध में महुआटांड़ थाना प्रभारी पीटर किडो ने बताया कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर फंदे से लटकाये जाने की आशंका है. मृतक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग की बात बतायी है. पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद भी मौत के कारणों का पता चल सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




