चास : सरकार बनी, तो निजी कंपनियों में भी 70 फीसदी आरक्षण : हेमंत सोरेन

भाजपा सरकार पर बाहरी लोगों को नौकरी देने का लगाया आरोप चास/रांची : झामुमो की सरकार बनी तो निजी कंपनियों में 70 फीसदी नौकरी झारखंड के युवकों को दिलायी जायेगी. वहीं 50 फीसदी महिलाओं को सरकारी नौकरी दी जायेगी. यह कहना है झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन का. वह शनिवार को […]
भाजपा सरकार पर बाहरी लोगों को नौकरी देने का लगाया आरोप
चास/रांची : झामुमो की सरकार बनी तो निजी कंपनियों में 70 फीसदी नौकरी झारखंड के युवकों को दिलायी जायेगी. वहीं 50 फीसदी महिलाओं को सरकारी नौकरी दी जायेगी.
यह कहना है झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन का. वह शनिवार को चास प्रखंड क्षेत्र के सोनाबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल स्टेडियम में झारखंड संघर्ष यात्रा के दौरान बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि संघर्ष यात्रा के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना है, तभी इस राज्य में परिवर्तन आयेगा. परिवर्तन आने से ही मूलवासी-आदिवासी को अधिकार मिलेगा.
भूमि अधिग्रहण बिल लाकर सरकार जमीन का मालिक बन गयी है. इस बिल के माध्यम से मूलवासी-आदिवासी को भूमिहीन बनाने की साजिश रची गयी है. उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल के बहाने प्रवासी मुख्यमंत्री मूलवासी-आदिवासियों का अधिकार छीनने में लगे हैं. भाजपा सरकार प्लस टू शिक्षक बहाली में दूसरे राज्य के युवकों को नौकरी दे रही है. फिलहाल राज्य सरकार स्कूल बंद करा कर शराब दुकान खोल रही है. पारा शिक्षकों को न्याय नहीं मिला. 60 से अधिक पारा शिक्षकों की जान चली गयी, इसके बाद भी सरकार इस मामले में गंभीर नहीं है.
पांचवें चरण की झारखंड संघर्ष यात्रा 20 फरवरी से
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में झामुमो के चौथे चरण की झारखंड संघर्ष यात्रा 17 फरवरी को समाप्त हो रही है. दूसरी ओर संताल परगना प्रमंडल में पार्टी ने पांचवें और अंतिम चरण की संघर्ष यात्रा का कार्यक्रम तय कर लिया है. अंतिम चरण की संघर्ष यात्रा संताल परगना प्रमंडल में 20 फरवरी से दो मार्च तक चलेगी. संघर्ष यात्रा की शुरुआत देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर से होगी. समापन अमर शहीद सिदो-कान्हू की धरती भोगनाडीह में होगा. झामुमो के संघर्ष यात्रा की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की धरती से हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




