महिला सशक्तीकरण पर भाजपा सरकार का विशेष ध्यान

Updated:
विज्ञापन

बेहतर कार्य के लिए दो एसएचएजी को मिला सम्मान फुसरो : फुसरो नगर परिषद की ओर से शहरी समृद्धि उत्सव पखवारा के तहत बेरमो प्रखंड कार्यालय के बहुद्देशीय भवन फुसरो में गुरुवार को महिला सम्मेलन सह स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी. उद्घाटन मुख्य अतिथि बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, नप उपाध्यक्ष छेदी […]

विज्ञापन

बेहतर कार्य के लिए दो एसएचएजी को मिला सम्मान

आपके शहर में

विज्ञापन

फुसरो : फुसरो नगर परिषद की ओर से शहरी समृद्धि उत्सव पखवारा के तहत बेरमो प्रखंड कार्यालय के बहुद्देशीय भवन फुसरो में गुरुवार को महिला सम्मेलन सह स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी. उद्घाटन मुख्य अतिथि बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, बेरमो बीडीओ सह नप प्रभारी इओ अखिलेश कुमार व सिटी मिशन मैनेजर चंपा तिग्गा ने संयुक्त रूप से किया.

सम्मेलन में विधायक श्री बाटुल ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है लेकिन जानकारी के अभाव में महिलाएं योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाती हैं. उन्होंने कहा कि विभाग अभियान चला कर महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दें. उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण पर केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार विशेष ध्यान दे रही है. महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को लेकर कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि सीसीएल के ढोरी खेल मैदान स्थित एएनएम अस्पताल को कौशल विकास केंद्र के लिए दिया जायेगा. नप उपाध्यक्ष व इओ ने कहा कि सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है. कुछ एनजीओ प्रशिक्षण के नाम पर उगाही कर रहे हैं. ऐसे एनजीओ से सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि नप की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही है.

नप कार्यालय व वार्ड पार्षद से मिल कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. सम्मेलन में सामाजिक कुरीतियों, लैंगिक असमानता व मानव अधिकारों पर भी चर्चा हुई. बेहतर कार्य के लिए आर्या स्वयं सहायता समूह एवं लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह को प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया गया.

कार्यशाला में सिटी मैनेजर रूपेश रंजन, मृत्युंजय कुमार, पार्षद नीरज पाठक, रामचंद्र महतो, गणेशलाल पातर, दिनेश रवि, अनिल कुमार, रंजीत कुमार, भरत वर्मा, सुभद्रा कुमारी, वीणा देवी, अनिता कुमारी, हेमचंद तुरी, सिकंदर ठाकुर, उमेश रवि, विधायक प्रतिनिधि धनेश्वर महतो, नप कर्मी राजीव रंजन कुमार, पंकज अग्रहरि, कम्यूनिटी अॉर्गेनाइजर चंदन कुमार सहित एसएचजी की सुनीता देवी, रानी देवी, कुंजेश्वरी देवी, रेखा देवी, लगनी देवी, पवित्रा देवी, ज्योति देवी, गीता देवी, बुधनी देवी, संगीता देवी, लक्ष्मी देवी, गायत्री देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola