कृषि वैज्ञानिक विजय को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

Updated:
विज्ञापन

कसमार : कसमार प्रखंड के मधुकरपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नूनाराम महतो के पुत्र विजय कुमार प्रजापति को दिल्ली में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि से नवाजा गया है. आठ फरवरी को भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र, पूसा नयी दिल्ली में आयोजित संस्थान के 57वें दीक्षांत समारोह में कृषि वैज्ञानिक विजय कुमार प्रजापति को जल विज्ञान व […]

विज्ञापन

कसमार : कसमार प्रखंड के मधुकरपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नूनाराम महतो के पुत्र विजय कुमार प्रजापति को दिल्ली में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि से नवाजा गया है. आठ फरवरी को भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र, पूसा नयी दिल्ली में आयोजित संस्थान के 57वें दीक्षांत समारोह में कृषि वैज्ञानिक विजय कुमार प्रजापति को जल विज्ञान व प्रौद्योगिकी विषय में विशेष अनुसंधान के लिए डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि संस्थान के निदेशक अशोक कुमार सिंह व डीन रश्मि अग्रवाल के हाथों प्रदान किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक विजय अपनी माता पूर्णिमा देवी व पिता नूनाराम महतो के साथ दीक्षांत समारोह में उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि विजय दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र में कृषि वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं. डेढ़ वर्ष पूर्व उन्हें कम पानी में अधिक फसल की पैदावार विषय पर तीन माह के विशेष प्रशिक्षण के लिए भारत सरकार ने अमेरिका के न्यूरस्का ह्यूमन रिसोर्सेस इंस्टीट्यूट में भेजा था.

विजय को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि मिलने से कसमार प्रखंड में लोगों में हर्ष है. प्रखंड प्रमुख विजय किशोर गौतम, जिप सदस्य जगदीश महतो, मुखिया सिकंदर कपरदार, सहयोगिनी संस्था के निदेशक गौतम सागर, सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर मुंडा, रामिकसुन महतो, हारू रजवार, महेंद्र सिंह, शिवशंकर नायक, विवेकानंद, पूर्व मुखिया रामसेवक जायसवाल, राजेश कुमार राय अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola