बोकारो : नाबालिग को शादी का झांसा दे दुष्कर्म करने वाला दोषी करार

बोकारो : पोक्सो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश सह अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम रंजीत कुमार की अदालत ने 17 वर्षीय लड़की को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में गुरुवार को मुजरिम को दोषी करार दिया है. दोष सिद्ध हुए मुजरिम चंदनकियारी थाना क्षेत्र के दास टोला निवासी ललित कुमार दास […]
बोकारो : पोक्सो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश सह अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम रंजीत कुमार की अदालत ने 17 वर्षीय लड़की को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में गुरुवार को मुजरिम को दोषी करार दिया है. दोष सिद्ध हुए मुजरिम चंदनकियारी थाना क्षेत्र के दास टोला निवासी ललित कुमार दास (27 वर्ष) है.
सजा पर फैसला 25 जनवरी को सुनाया जायेगा. सरकार की तरफ से इस मामले में विशेष लोक अभियोजक एसके झा ने अदालत में पक्ष रखा. न्यायालय में यह मामला पोक्सो कांड संख्या- 17/17 व चंदनकियारी थाना कांड संख्या-12/17 के तहत चल रहा है. यह घटना 21 जनवरी 2017 की रात हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




