सुबह नौ से रात नौ बजे तक बड़े वाहनों की निगम क्षेत्र में नो इंट्री
Updated at : 17 Jan 2019 6:59 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : बुधवार को डीसी मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में चास नगर निगम क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए कार्यालय कक्ष में बैठक हुई. डीसी ने कहा : चास नगर निगम क्षेत्र से गुजरने वाले सभी बड़ी वाहनों को जैसे यात्री बसों व मालवाहक वाहन को भी नौ बजे सुबह से […]
विज्ञापन
बोकारो : बुधवार को डीसी मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में चास नगर निगम क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए कार्यालय कक्ष में बैठक हुई. डीसी ने कहा : चास नगर निगम क्षेत्र से गुजरने वाले सभी बड़ी वाहनों को जैसे यात्री बसों व मालवाहक वाहन को भी नौ बजे सुबह से नौ बजे रात्रि तक नो इंट्री के दायरे में रखा जायेगा. स्कूल बस इस दायरे में नहीं आयेंगे. सभी बड़े वाहन नो इंट्री के दौरान फोरलेन से होकर जायेंगे.
कहा: आइटीआइ मोड़ के पास ट्रकों को लगा देने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. उन्होंने तत्काल सभी वाहनों को सीआरपीएफ कैंप के समक्ष स्थित डीपीएलआर की जमीन पर लगाने का निर्देश दिया.
उन्होंने चास एसडीओ की अध्यक्षता में चेंबर ऑफ कॉमर्स, स्ट्रीट वेंडर संघ व ट्रांसपोर्ट वेंडर संघ के साथ संयुक्त रूप से बैठक कर इस पर निर्णय लेने का निर्देश दिया. बैठक में मेयर भोलू पासवान, डीपीएलआर निदेशक एसएन उपाध्याय, चास एसडीओ सतीश चंद्रा, नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव, यातायात पुलिस उपाधीक्षक, चास अंचल अधिकारी वंदना सेजवलकर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




