झारखंड विकास मोर्चा ने निकला मशाल जुलूस, दर्जनों की संख्या में जेवीएम समर्थकों के साथ कामगार हुए जुलूस में शामिल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के कामगार व अधिकारियों के वेज रिवीजन, पेंशन, लीव इंकैशमेंट सहित अन्य मुद्दों को लेकर झारखंड विकास मोर्चा की ओर से रविवार की शाम मशाल जुलूस निकाला गया. इसमें दर्जनों जेवीएम कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में बीएसएल के मजदूर शामिल हुए. बोकारो एयरपोर्ट से सीइओ आवास तक निकले इस […]
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के कामगार व अधिकारियों के वेज रिवीजन, पेंशन, लीव इंकैशमेंट सहित अन्य मुद्दों को लेकर झारखंड विकास मोर्चा की ओर से रविवार की शाम मशाल जुलूस निकाला गया.
इसमें दर्जनों जेवीएम कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में बीएसएल के मजदूर शामिल हुए. बोकारो एयरपोर्ट से सीइओ आवास तक निकले इस जुलूस में सरकार व सेल प्रबंधन के विरुद्ध नारा लगा.
जुलूस सीइओ आवास के निकट पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी.डॉ. प्रकाश ने कहा : कामगारों का पेंशन 2012 से बकाया है, जिसपर अबतक कोई सुनवाई नहीं हुई है.
कहा : पेंशन की आस में हजारों रिटायर्ड कामगार गुजर गये. लेकिन, सेल प्रबंधन व केंद्र की सरकार ने अबतक कोई संवेदना नहीं दिखायी. आदिवासी नेता रामलाल सोरेन, मिष्टू यादव, राजा यादव, अमन कुमार, राजवीर पांडेय, अंकुर सिंह, अभिषेक झा, मयंक पांडेय, अश्विन सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










