ePaper

आजसू नेता ने चलाया ''हर गांव-हर घर'' अभियान, ग्रामीणों से मिलकर जानी समस्याएं

Updated at : 22 Dec 2018 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
आजसू नेता ने चलाया ''हर गांव-हर घर'' अभियान, ग्रामीणों से मिलकर जानी समस्याएं

प्रतिनिधि, कसमार आजसू के केंद्रीय सचिव संतोष कुमार महतो ने पार्टी के बैनर तले जरीडीह प्रखंड में ‘हर गांव-हर घर’ अभियान की शुरुआत की है. शनिवार को कसमार के सीमावर्ती भस्की पंचायत के टेंगीकुद, जोगीडीह, लिपू, टोंडरा रोरिया, भस्की, जिलिंगटांड़, चटाइनकोचा, मोहलीडीह आदि गांवों में अभियान चलाया. इस दौरान ग्रामीणों की जन समस्याओं से अवगत […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कसमार

आजसू के केंद्रीय सचिव संतोष कुमार महतो ने पार्टी के बैनर तले जरीडीह प्रखंड में ‘हर गांव-हर घर’ अभियान की शुरुआत की है. शनिवार को कसमार के सीमावर्ती भस्की पंचायत के टेंगीकुद, जोगीडीह, लिपू, टोंडरा रोरिया, भस्की, जिलिंगटांड़, चटाइनकोचा, मोहलीडीह आदि गांवों में अभियान चलाया. इस दौरान ग्रामीणों की जन समस्याओं से अवगत हुए तथा सरकार की योजनाओं को जानकरी लोगों को दी.

श्री महतो ने जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया. कहा कि यह दुर्भाग्य है कि आजादी के सात दशक बाद भी जरीडीह प्रखंड के गांवों में विकास की किरणें नहीं पहुंच पाई हैं. उन्होंने कहा कि रोजी-रोटी की तलाश में इन गांवों के हजारों युवकों को पलायन के लिए विवश होना पड़ा है.

श्री महतो ने कहा कि इस अभियान के दौरान ग्रामीणों की जो भी समस्याएं सामने आ रही हैं, उसका समाधान संबंधित सक्षम अधिकारियों व सरकार से मिलकर किया जायेगा. कहा कि विकास योजनाओं में लूट-खसोट भी सामने आ रही. इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग भी उठायी जायेगी.

अभियान में शैलेंद्र कुमार, विकास कुमार, संजय महली, दुर्गा सोरेन, हेमंत सोरेन, संजय सिंह, मंटू घासी, चन्दन कुमार, अभिनाश कुमार, मनोज कुमार, गोविंद कुमार, सुनील कुमार, धनेश्वर हेंब्रम, राजेंद्र हेंब्रम, सुनील सोरेन, आनंद मुर्मू, महानंद मुर्मू, गोपी कुमार, सदानंद महतो, बीरबल महतो, अजय महतो, सृष्टिधर महतो, टेकलाल महतो, अखिलेश्वर महतो, विनोद महतो, अजय करमाली, विनोद मुंडा, संदीप मुर्मू, अजय नायक, सुनील चक्रवर्ती, नेहरू महतो, उमेश हजाम, मिलन कुमार, सुरेंद्र महतो, बुलू महतो, प्रकाश कुमार, नीतीश महतो, लाल कुमार महतो, आनंद महतो, गोनाराम महतो, उमेश महतो, पिंटू महतो, विक्की कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola