ePaper

कसमार में मनायी गयी स्वतंत्रता सेनानी केपी चौबे की पुण्यतिथि

Updated at : 21 Dec 2018 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
कसमार में मनायी गयी स्वतंत्रता सेनानी केपी चौबे की पुण्यतिथि

दीपक सवाल, कसमार बोकारो जिला के कसमार चौक स्थित काशीश्वर वाटिका में शुक्रवार को कसमार के स्वतंत्रता सेनानी स्व काशीश्वर प्रसाद चौबे की 38वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. अतिथियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने स्व चौबे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. समारोह को संबोधित करते कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि […]

विज्ञापन

दीपक सवाल, कसमार

बोकारो जिला के कसमार चौक स्थित काशीश्वर वाटिका में शुक्रवार को कसमार के स्वतंत्रता सेनानी स्व काशीश्वर प्रसाद चौबे की 38वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. अतिथियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने स्व चौबे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. समारोह को संबोधित करते कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी स्व केपी चौबे ने निःस्वार्थ भाव से क्षेत्र की सेवा कर लोगों के दिल में अपनी विशिष्ट पहचान बनायी.

उन्‍होंने कहा कि उनके संघर्षों व सेवाभाव से हमें सीख व प्रेरणा लेने की जरूरत है. स्व चौबे का स्वतंत्रता संग्राम व क्षेत्र के विकास में अमूल्य योगदन रहा है. उसे कभी नहीं भुलाया नहीं जा सकता. वे सही मायने में कसमार प्रखंड की जनता के लिए विकास पुरुष थे. मौके पर स्वतंत्रता सेनानी स्व चौबे के पुत्र विमल कृष्ण चौबे द्वारा क्षेत्र के दर्जनों गरीबों के बीच कंबल वितरण भी किया गया.

इस अवसर पर कांग्रेस नेता विमल कृष्ण चौबे, शिक्षाविद मुरारी कृष्ण चौबे, उपाध्यक्ष सुशील कुमार झा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता सिंह, उपाध्यक्ष संगीता तिवारी, इंटक नेता पीएन तिवारी, अभिमन्यु प्रजापति, सिकंदर अंसारी, लालमोहन लायक, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशोक रजक, शकुर अंसारी, खगेंद्र नाथ मुखर्जी, सुभाष चंद्र मुखर्जी, हारू रजवार, पीएस मुखर्जी, मकीम अहमद, मुखिया नरेश महतो, पंसस संतोष महतो, रामानंद, पंसस कमल किशोर कपरदार, निरंजन जायसवाल, महेंद्र सिंह, उपेंद्र करमाली, जब्बार अंसारी, मिन्हाज राय, एनुल अंसारी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola