बाइक चोरी कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो : सेक्टर एक सी आवास संख्या 1225 निवासी प्रदुम्न कुमार की बाइक (बीआर01बीएक्स-3651) चोरी कर ले जाते हुए एक युवक को स्थानीय लोगों ने बुधवार की रात पकड़ा. पकड़ाया युवक सेक्टर एक सी, विकास नगर, झोंपड़ी निवासी भोला राम उर्फ भोलू है. युवक को पकड़ कर स्थानीय लोगों ने बीएस सिटी थाना के हवाले […]
विज्ञापन
बोकारो : सेक्टर एक सी आवास संख्या 1225 निवासी प्रदुम्न कुमार की बाइक (बीआर01बीएक्स-3651) चोरी कर ले जाते हुए एक युवक को स्थानीय लोगों ने बुधवार की रात पकड़ा. पकड़ाया युवक सेक्टर एक सी, विकास नगर, झोंपड़ी निवासी भोला राम उर्फ भोलू है.
युवक को पकड़ कर स्थानीय लोगों ने बीएस सिटी थाना के हवाले कर दिया. युवक की गिरफ्तारी के बाद बीएस सिटी थाना परिसर में सिटी डीएसपी ज्ञान रंजन ने बताया : युवक के पास से चोरी की बाइक, बाइक चोरी करने में इस्तेमाल होने वाला चाकू व प्लास बरामद किया गया है.
उक्त युवक बुधवार की रात सेक्टर एक सी, आवास संख्या 1225 के पास खड़ी बाइक चोरी कर रहा था. आवाज सुनकर प्रदुम्न की नींद खुली. वह घर से बाहर निकले तो बाइक गायब मिली. आस-पड़ोस के लोगों के साथ प्रदुम्न अपनी बाइक की तलाश करने लगे. इसी दौरान आवास से कुछ दूरी पर भोला राम चोरी के बाइक के साथ पकड़ा गया.
हटिया मोड़ से बोलेरो चोरी
बोकारो. सेक्टर नौ हटिया मोड़, झोपड़ी निवासी मो हुसैन की बोलेरो वाहन (जेएच01बीएल-1506) उनके आवास के सामने से बुधवार की रात चोरी हो गया. घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी है. मो हुसैन के अनुसार, वह वाहन को आवास के बाहर बरामदा में लगा कर सोये थे. रात एक बजे के आस-पास आवास के बाहर आवाज सुनकर मो हुसैन की पत्नी ने उन्हें जगाया. जब वह बाहर निकले तो चोर उनके वाहन को स्टार्ट कर उनके आंखों के सामने से ही लेकर भाग गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










