बोकारो : मौसम ने ली करवट, टिप-टिप बरसा पानी, पानी ने गिराया पारा
Updated at : 18 Dec 2018 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : सोमवार की सुबह लोगों के लिए परेशानी लेकर आयी. सूर्य देव आसमान से नदारद थे, बादल बूंदाबांदी करा रहा था. मध्यम दर्जे की हवा ठंडक का एहसास करा रही थी. बारिश कभी जमकर होती, तो कभी धीमे. असर यह हुआ कि तापमान गिर गया. ठंड अपने प्रचंड रूप में आ गया. माना जा […]
विज्ञापन
बोकारो : सोमवार की सुबह लोगों के लिए परेशानी लेकर आयी. सूर्य देव आसमान से नदारद थे, बादल बूंदाबांदी करा रहा था. मध्यम दर्जे की हवा ठंडक का एहसास करा रही थी. बारिश कभी जमकर होती, तो कभी धीमे. असर यह हुआ कि तापमान गिर गया. ठंड अपने प्रचंड रूप में आ गया.
माना जा रहा है कि पेथाई चक्रवात के असर के कारण बारिश हो रही है. अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि मौसम में बदलाव रविवार से ही देखा जा रहा था. बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त दिखा.
लोग सड़क व बाजार से नदारद दिखे. इक्का-दुक्का वाहन ही सड़क पर भागती नजर आ रही थी. टोली बनाकर लोग अलाव सेंकते नजर आये. चाय की दुकान में मौसम की चर्चा भी आम सी नजर आ रही थी. हर कोई अपने अनुसार मौसम परिवर्तन का कारण व परिणाम बता रहे थे. लोगों की माने तो बादल छंटने के बाद पारा और गिरेगा.
पापा, आज स्कूल नहीं जाने का मन कर रहा है…
मौसम परिवर्तन सबसे ज्यादा बच्चों को परेशान किये हुए है. सुबह की रिमझिम बारिश ने स्कूल जाने वाले बच्चों के मनोबल को प्रभावित किया. कई बच्चे स्कूल बंक कर दिये, तो कई अभिभावक की जबरदस्ती में बाद स्कूल गये. अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल रवाना करने के पहले ठंड से बचाव की पूरी तैयारी की.
स्कूलों की समय सारिणी बदली
बोकारो डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आइलिन टोप्पो ने मौसम को देखते हुए स्कूल की समय सारिणी में बदलाव किया है. जिला के सभी निजी व सरकारी स्कूल नौ बजे से शुरू होंगे. आदेश मंगलवार (18 दिसंबर) से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




