बेरमो की बेटी ने निभाया पुत्र का धर्म, दी पिता को मुखाग्नि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2018 5:18 AM
विज्ञापन
बेरमो : बेरमो में एक बेटी ने पिता को मुखाग्नि देकर पुत्र का कर्तव्य निभाया. 75 वर्षीय सत्यनारायण दुबे का निधन रविवार को बैदकारो के चलकरी कॉलोनी में बेटी उषा कुमारी की ससुराल में हो गया. उनकी एक ओर बेटी आशा मध्यप्रदेश में रहती हैं. सत्यनारायण दुबे का कोई बेटा नहीं है. बड़ी बेटी उषा […]
विज्ञापन
बेरमो : बेरमो में एक बेटी ने पिता को मुखाग्नि देकर पुत्र का कर्तव्य निभाया. 75 वर्षीय सत्यनारायण दुबे का निधन रविवार को बैदकारो के चलकरी कॉलोनी में बेटी उषा कुमारी की ससुराल में हो गया. उनकी एक ओर बेटी आशा मध्यप्रदेश में रहती हैं.
सत्यनारायण दुबे का कोई बेटा नहीं है. बड़ी बेटी उषा कुमारी ने अपने पिता को राम बिलास स्कूल के निकट दामोदर नदी के तट पर सोमवार को दिन 11 बजे मुखाग्नि दी. सत्यनारायण दुबे सीसीएल की बोकारो कोलियरी में कार्यरत थे तथा यहीं से रिटायर हुए थे.
अंतिम संस्कार के मौके पर दिनेश कुमार बैठा, देवप्रकाश दुबे, मनोज सिंह, मिथिलेश दुबे, बैदकारो पूर्वी के मुखिया ललन सिंह, विजय चौधरी, सुमित सिंह, रामाशीष यादव, देव प्रकाश दुबे, दिनेश कुमार बैठा, मनोज सिंह, सरदार गुरुपाल सिंह, हर्मेश कुमार मेहता, मिथिलेश दुबे आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










