नहीं रहे आजसू के केंद्रीय महासचिव सह डुमरी विस प्रभारी दामोदर महतो

Updated:
विज्ञापन

– दामोदर महतो ने मेदांता में 8.45 बजे तक ली अंतिम सांस फुसरो : आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह डुमरी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी दामोदर महतो ने गुरूवार की रात 8.45 बजे रांची के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली. गुरूवार की शाम पांच बजे तबियत बिगड़ने के बाद धनबाद के जलान अस्पताल से मेदांता […]

विज्ञापन

– दामोदर महतो ने मेदांता में 8.45 बजे तक ली अंतिम सांस

फुसरो : आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह डुमरी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी दामोदर महतो ने गुरूवार की रात 8.45 बजे रांची के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली. गुरूवार की शाम पांच बजे तबियत बिगड़ने के बाद धनबाद के जलान अस्पताल से मेदांता रांची रेफर कर दिया गया. जहां चिकित्सकों ने दामोदर महतो को मृत घोषित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उनके निधन की खबर पाकर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, आजसू के केंद्रीय महासचिव सह गोमिया विस क्षेत्र प्रभारी लम्बोदर महतो, केंद्रीय सचिव संतोष महतो, जिप सदस्य टिकैत महतो सहित आजसू के कई नेता मेदांता अस्पताल पहुंचे और शोक व्यक्‍त किया.

बता दें कि जनवरी 2018 से उनका स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा था. इस दौरान रांची के मेडिका में भी इलाज चला तो वहां के चिकित्सकों ने दोनों किडने फेल हो जाने की जानकारी दी. जिसके बाद दामोदर महतो ने लखनऊ जाकर भी उपचार करवाया. तब कुछ हालत में सुधार आया था. जिसके बाद मेडिका रांची व धनबाद के जलान अस्पताल में इलाज चलता रहा.

13 नवंबर को स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें परिजनों ने धनबाद के जलान अस्पताल में भर्ती करवाया. जिसके बाद 14 नवंबर की सुबह स्थिति काफी बिगड़ गयी. जिसके बाद चिकित्सकों ने वेंनिलेटर में डाल दिया. शनिवार को जलान अस्पताल में ही काफी तबियत बिगड़ गयी. जिसके बाद जानकारी पाकर डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, बाघमारा विधायक ढुलू महतो, डुमरी प्रखंड प्रमुख व पत्नी यशोदा देवी, गिरिडीह जिप अध्यक्ष राकेश रौशन, जिप सदस्य अनूप पांडेय, गिरिडीह जिला अध्यक्ष गुडडू यादव, जिप प्रतिनिधि छक्कन महतो, बोकारो जिला संयुक्त सचिव महेंद्र चौधरी, बेरमो प्रखंड सचिव सुरेश महतो, महेश महतो, नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष मिसरीलाल महतो, धनबाद टाइगर फोर्स के जिला अध्यक्ष धर्मजीत सिंह, टाइगर फोर्स के कमलेश महतो सहित कई नेता जलान अस्पताल पहुंचे. यहां से शाम से मेदांता रेफर किया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola