कांग्रेस ने जलाया प्रधानमंत्री का पुतला
Updated at : 10 Nov 2018 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

चास : बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को नोटबंदी के दो वर्ष पूरा होने पर चास स्थित महावीर चौक चास के समक्ष प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने की. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने कहा […]
विज्ञापन
चास : बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को नोटबंदी के दो वर्ष पूरा होने पर चास स्थित महावीर चौक चास के समक्ष प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने की. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने कहा कि नोटबंदी के कारण देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गयी है. इसके कारण छोटे-छोटे व्यवसाय बंद हो गये हैं. इसका असर बड़े व्यवसायियों पर भी पड़ा है.
श्री अंसारी ने कहा कि ठीक दो वर्ष पूर्व तुगलकी फरमान जारी कर पुराने नोट को बंद कर दिया गया. इससे देश को चौतरफा नुकसान हुआ. गरीब किसान आत्महत्या करने को विवश हुये, कितनी ही बच्चियों की शादी रूक गयी.
मौके पर मनोज कुमार, बीडी मिश्रा, विमल कृष्ण चौबे, सुशील कुमार झा, मनोज राय, जुबिल अहमद, लालमोहन लायक, सगीर अंसारी, जितेंद्र यादव, सिकंदर अंसारी, इश्तियाक अहमद, प्रमोद कुमार, शब्बीर राज, प्रेम पासवान, जीतेंद्र कुमार, एहसान खान, सुनील स्वर्णकार, जीतेंद्र रजक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




