कसमार में डॉ लंबोदर महतो का नागरिक अभिनंदन, चांदी का मुकुट पहनाया

Updated at : 05 Nov 2018 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
कसमार में डॉ लंबोदर महतो का नागरिक अभिनंदन, चांदी का मुकुट पहनाया

कसमार : कसमार प्रखंड के बगियारी स्थित मंगलचंडी मैदान में सोमवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव डॉ लंबोदर महतो का नागरिक अभिनंदन किया गया. उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया. क्षेत्र में चौबीस घंटे में लगभग20 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति कराने, तेनुघाट डैम से कसमार प्रखंड की 15 पंचायतों सहित पूरे गोमिया […]

विज्ञापन

कसमार : कसमार प्रखंड के बगियारी स्थित मंगलचंडी मैदान में सोमवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव डॉ लंबोदर महतो का नागरिक अभिनंदन किया गया. उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया.

क्षेत्र में चौबीस घंटे में लगभग20 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति कराने, तेनुघाट डैम से कसमार प्रखंड की 15 पंचायतों सहित पूरे गोमिया विधानसभा क्षेत्र में शुद्ध पेयजल एवं सिंचाई जलापूर्ति योजना जमीन पर उतारने, कसमार के सभी समुदायों के जरूरतमंद लोगों को अपनी ओर से स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने तथा अपने कार्यों से कसमार प्रखंड का नाम रोशन करने के लिए डॉ महतो को सम्मानित किया गया.

इस अवसर परडॉ लंबोदर ने कहा कि जनता की सेवा तथा क्षेत्र का विकास व मान-सम्मान बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे.

मौके पर जिप सदस्य जगदीश महतो व टिकैत महतो, उपप्रमुख ज्योत्सना झा, आजसू के केंद्रीय सचिव संतोष कुमार महतो, केंद्रीय कमेटी के सदस्य अमरदीप महाराज, रामसेवक जायसवाल, अशोक सिंह व प्रदीप महतो, प्रखंड अध्यक्ष धनलाल कपरदार, जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर नायक, मुखिया पटेलराम महतो, बबीता देवी, पंसस जीवन जगन्नाथ, गुड्डू महतो, संतोष महतो व जब्बार अंसार, समाजसेविका कौशल्या देवी, राजेश्वर महतो, जगरनाथ महतो, मोहन सिंह, श्यामल झा, धनंजय स्वर्णकार, सरस्वती सिंह, चंद्रशेखर नायक, साहेबराम महतो, शुभम झा, विजय सिंह, मनोज महतो, रूपेश महतो, सुरेश मुर्मू, हराधन दे, शांतिराम महतो, घनश्याम महतो, इब्राहीम अंसारी, मुमताज अंसारी, कृष्णरंजन शर्मा, विवेक, कृष्णकिशोर जायसवाल, अरुण महतो, सोमर महतो व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola