दीपावली के दिन अपने घर की बिजली बंद रखेंगे अधिकारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : सात नवंबर को दीपावली के दिन बीएसएल के अधिकारी अपने घर की बिजली बंद रखेंगे. पेंशन व पे रिविजन को लेकर बीएसएल अधिकारी शाम सात बजे से सवा सात बजे तक घर की बिजली बंद कर अपना सांकेतिक विरोध दर्ज करेंगे. यह बातें बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह ने रविवार […]
विज्ञापन
बोकारो : सात नवंबर को दीपावली के दिन बीएसएल के अधिकारी अपने घर की बिजली बंद रखेंगे. पेंशन व पे रिविजन को लेकर बीएसएल अधिकारी शाम सात बजे से सवा सात बजे तक घर की बिजली बंद कर अपना सांकेतिक विरोध दर्ज करेंगे. यह बातें बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह ने रविवार को कही.
श्री सिंह ने बीएसएल के अधिकारियों से निवेदन किया कि दीपावली के दिन संध्या सात बजे से सवा सात बजे तक अपने घर की बिजली बंद करायें. श्री सिंह ने कहा : अधिकारियों को पेंशन व पे रिविजन को लेकर बोसा व सेफी लंबे समय से संघर्षरत है. विधायक, सांसद, इस्पात मंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर संसद तक अधिकारियों की पीड़ा से अवगत कराया गया. लेकिन आज तक इन मुद्दों का समाधान नहीं हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन